फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर-कंडेक्टर की पिटाई पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर की पिटाई पर बवाल
विज्ञापन



गोंडा। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर गुरुवार रात बहराइच से आई रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे गुस्साए चालकों ने रोडवेज पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक रोडवेज चालकों को समझाने में जुटी रही।


शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर गुरुवार रात बहराइच डिपो की एक बस का कंडक्टर सवारियां बैठा रहा था। तभी बस स्टॉप पर ही एक होटल से निकले कुछ युवकों ने ड्राइवर और कंडक्टर से बस हटाने को कहा।
विज्ञापन



इसी बात पर कहासुनी होने पर युवकों ने रोडवेज चालक व परिचालक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए रोडवेज के अन्य चालकों व परिचालकों ने बसें बेतरतीब खड़ी करके सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन



रोडवेज कर्मी आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मियों को पीटने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें