फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश करने जा रहे लेखपाल की तबीयत बिगड़ी,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैमाइश करने जा रहे लेखपाल की तबीयत बिगड़ी, मौत

करनैलगंज(गोंडा)। तहसील के राजस्व ग्राम सकतपुर व पूरे अजब में तैनात लेखपाल गंगाराम यादव रविवार को भूमि की पैमाइश करने के लिए जा रहे थे। परसपुर के पास अचानक उनके सीने में दर्द उठा।

वह अपनी बाइक रोक कर बैठ गए तो रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया मगर हालत में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसडीएम मायाशंकर यादव, तहसीलदार रामनरायन वर्मा, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, शिवदयाल तिवारी, एसटी सजीवल लाल यादव, लेखपाल संघ के पदाधिकारी बीरेन्द्र अवस्थी, शिव भगवान सिंह, जीतेन्द्र शुक्ला, आरआई शिवराम सिंह सहित तमाम लोग उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। दोपहर में तहसील में वकीलों एंव कर्मचारियों ने एक शोक सभा की और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी, सुरेन्द्रधर द्विवेदी, सुरेश तिवारी, अरविन्द शुक्ला, हृदय नरायन मिश्रा, बाबादीन शुक्ला, रामतेज तिवारी, संजय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें