फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की जाली डिग्री पर 12 अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त

Fri, 30 Jun 2017 10:10 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी की फर्जी डिग्री पर 12 अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सत्यापन में अभ्यर्थियों के टीईटी अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। नोटिस के बाद पक्ष प्रस्तुत न करने पर बेसिक शिक्षा महकमा ने सेवा समाप्ति का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सभी टीईटी अभ्यर्थी जिले के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात किए गए थे। बीएसए रमेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में टीईटी उत्तीर्ण की फर्जी डिग्री लगाकर सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी हथियाने वाले 12 अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

मार्च 2017 में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से शिक्षक पात्रता परीक्षा का सत्यापन कराने के लिए सूची भेजी गई थी। 27 अप्रैल 2017 को परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अपनी ऑख्या में टीईटी अभ्यर्थियों के अभिलेख न होने की रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


प्राधिकारी के रिपोर्ट के अनुसार सभी अभ्यर्थियों से विभिन्न तिथियों में जवाब तलब किया गया। सुनवाई के दौरान अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 12 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। टीईटी की फर्जी डिग्री पुष्टि होने पर रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा ग्रंट में सहायक अध्यापक पद पर तैनात समशेर बहादुर व रानीपुर में तैनात सतनाम सिंह, गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर पिपरा दुर्गानगर में तैनात महेन्द्र गौतम, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में तैनात दीपक कुमार, रौतारडीह में तैनात प्रियदर्शी कुमार व सदवापुर में तैनात प्रवेन्द्र कुमार, पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रजेहना में तैनात विपिन कुमार, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेरगंज ग्रंट में तैनात वंदना गौतम, टेढ़वा ऐमा में तैनात गुड़िया, बड़हराकोट में तैनात प्रियंका निगम व जोगीवीर में तैनात रेनू देवी तथा सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर नवीन में तैनात रश्मि की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें