फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में रखी सड़ी दाल फेंकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में रखी दस बोरी सड़ी दाल फेंकवाई
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण निगम ने दी थी दाल
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। खाद रसद विभाग के कटरा बाजार ब्लॉक गोदाम में रखी 10 बोरी सड़ी दाल फेंकवा दिया। गोदाम में सड़ी दाल रखे रहने से अब उस दाल के खराब होने की वजह से दूसरे राशन के खराब हो जाने का खतरा पैदा हो गया था। बताया जाता है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आज के करीब आठ साल पूर्व राशन कार्डधारकों को अरहर की दाल भी सस्ते रेट पर वितरण करने की स्कीम शुरू की गई थी। लेकिन यह योजना सफल नही हो सकी। कर्मचारी कल्याण निगम की ओर से आवश्यक वस्तु निगम को दाल उपलब्ध करायी गई थी । लेकिन दाल में खराबी पाये जाने की वजह से जिला प्रशासन ने दाल के वितरण पर रोक लगा दी थी। प्रशासन की ओर से दाल वितरण पर रोक लगा दिये जाने से कई ब्लाक गोदामों पर दाल की कुछ खेप डम्प पड़ी रह गई जो आज भी थोड़े मात्रा में गोदाम में रखी है। खाद रसद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह दालें तक की हैं जब गोदामों का संचालन आवश्यक वस्तु निगम की ओर से कराया जा रहा था। तीन साल पहले से गोदामों में खाद्यान्न रखरखाव की जिम्मेदारी खाद्य रसद विभाग को मिला है। दाल का वितरण पिछले आठ साल से बन्द हैं। लेकिन जो दालें बच गईं थीं अब वह गोदामों में खराब हो चुकी हैं। दाल सड़ जाने से दूसरे खाद्यान्न के खराब होने के खतरे को देखकर विभाग ने सड़ी दालों को बाहर निकलवा दिया। इस बावत खाद्य रसद विभाग के जिला विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि गोदाम में खाद्यान्न रखने में दिक्कत हो रही थी। पहले से गोदाम में पड़ी दालें सड़ चुकी हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। इसी खराब दाल को बाहर निकलवा दिया गया है ताकि दूसरे अनाज खराब न हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें