फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत,14 घायल

गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के बभनी कानूनगो के समीप इंद्रानगर कालोनी का रहने वाला 45 वर्षीय मो. तारीख पुत्र अब्दुल रहमान पूर्ति विभाग में बलरामपुर की उतरौला तहसील में लिपिक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


सोमवार की की सुबह ड्यूटी पर उतरौला गया था। वहां से देर शाम बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। वह थाना धानेपुर क्षेत्र के बगुलही पुल के पास पहुंचा था तभी सड़क पार कर रहे एक सांड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूूसरी घटना में बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के राजाजोत पूरे शिवसहाय निवासी 35 वर्षीय शिवशंकर उर्फ दद्दन सोमवार शाम बाइक से आर्यनगर गया था।

वहां से देर शाम बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर पठानाजोत गांव के पास पहुंच तो सामने से आ रहे सायकिल सवार से भिड़ंत हो गई। जिसस दद्दन गंभीर रुप से घायल हो गया।

पहले उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज बगुलही पुल के पास सोमवार की देर रात सवारियों से भरी एक जीप पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

जिसमें 20 वर्षीय अब्दुल कलाम निवासी रेतवागाड़ा, 28 वर्षीय राज कुमार निवासी उतरौला बलरामपुर, 42 वर्षीय पारसनाथ निवासी बरईपारा वजीरगंज, 28 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी बालकराम पुरवा थाना कर्नलगंज, 22 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी कांसीराम कालोनी कर्नलगंज, 30 वर्षीया राजाराम निवासी उतरौला बलरामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है । जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

चौथी घटना में इटियाथोक थाना क्षेत्र के परसिया भौरीगंज निवासी 50 वर्षीय राम सजीवन व मोहनपुर नविासी रामकिशोर यादव मंगलवार को बाइक से मुख्यालय आए थे।

यहां से वापस लौटते समय शहर के महारानीगंज के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें