फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो महिला को मासूम बेटे संग जलाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज नहीं मिला तो महिला को बेटे संग जिंदा जलाया, मौत

गोंडा। दहेज न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर महिला को मासूम बेटे संग जला दिया। छबेलेपुर गांव में सोमवार देर शाम हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

तुरंत मां-बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। मामले में महिला के भाई ने कोतवाली नगर में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मनकापुर नगर के रहने वाले मोहित ने कोतवाली नगर में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन 24 वर्षीया आरती की शादी वर्ष 2016 में कोतवाली नगर क्षेत्र के छबेलेपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार के साथ की थी।

मोहित का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुुुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर आरती को प्रताड़ित किया करते थे। इसी बीच आरती के एक बेटा गौरव हुआ।

इसके बाद भी ससुुराल वाले आरती को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि दहेज न मिलने से नाराज ससुुराल वालों ने सोमवार की देर शाम केरोसिन डालकर आरती को जला दिया। इसी में मासूम गौरव भी जल गया।
विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित ने कोतवाली नगर में पति पवन कुमार, ससुर शोभाराम व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें