फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान वाहन ने होमगार्ड्स को मारी ठोकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान वाहन ने होमगार्ड को रौंदा
विज्ञापन


गोंडा । कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड जवान को गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद होमगार्ड वाहन के बोनट में फंस गया और करीब 50 मीटर तक वाहन उसे घसीटते हुए खींचता रहा।

वाहन में फंसे होमगार्ड को देखकर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन व मृत्यु के बीच जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन


आनन-फानन में चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया के मजरा हींगाजोत का रहने वाला होमगार्ड जवान अशोक कुमार शुक्ल (48) गोंडा-उतरौला मार्ग पर सालपुर बाजार स्थित पुलिस चौकी पर तैनात है। अशोक के मुताबिक गुरुवार की रात को वह चौकी पर ड्यूटी दे रहा था।

रात करीब ग्यारह बजे के आसपास वह लघुशंका के लिए सड़क पर आया था। इसी बीच गोंडा से धानेपुर की तरफ जा रहे एक चौपहिया वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद वह वाहन के बोनट पर जा गिरा और वाहन चालक उसे करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। चौकी पर मौजूद सिपाही जब तक मौके पर पहुंचे तब तक वाहन चालक वाहन समेत लेकर फरार हो गया।

आनन-फानन में पुलिस वालों ने होमगार्ड के घरवालों को सूचना देकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल देेहात हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन व वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें