ट्रेन में हार्ट फेल होने से यात्री की मौत
गोंडा। गोरखपुर से मुंबई जा रही एलटीटी सुपर फास्ट में गुुरुवार की देर रात एक यात्री की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी कोतवाल अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की देर गोरखपुर से मुंबई जा रही एलटीटी सुपर फास्ट ट्रेन में एक 56 वर्षीय यात्री की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि यात्री की पहचान उसके पास से मिले वोटर आईडी कार्ड से मोहम्मद शाहिद निवासी ग्राम गुलहरिया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शाहिद बस्ती से मुंबई जा रहा था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।