गोंडा। एक कंपनी के निदेशक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी से इंकार करने पर युवती ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में पहले से न्यायालय में परिवाद दायर है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक व कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि वर्ष 2016 में उसकी एक कंपनी में निदेशक पद पर नियुक्ति हुई थी। वहां पर एक युवक पहले से निदेशक के पद पर नियुक्त था। युवती ने बताया कि बातचीत के दौरान युवक ने संबंध बना लिया और प्रेमजाल में फंसा लिया।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर अपने किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने सका पैन कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक भी ले लिया।
पीड़ित युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय में पहले से परिवाद दायर है। इसलिए दोबारा केस नहीं दर्ज किया जा सकता है।