फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी का पुत्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के एक प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी का पुत्र चार दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांधी नगर मुहल्ले के निवासी हरीश गुप्ता दवा व्यवसायी हैं। उनका बड़ा बेटा पीयूष कुमार गुप्ता (39) पिता के व्यवसाय को संभाल रहा था। 16 अगस्त को दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। देररात घर न पहुंचने पर परिजनों को बेटे की चिंता हुई, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता हरीश गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे को कुछ अज्ञात नंबरों से कई महीनों से फोन किया जा रहा था और ब्लैकमेल किए जाने की आशंका भी जताई।
उन्होंने बताया कि तीन अलग-अलग अज्ञात नंबरों से उनके बेटे के नंबर पर फोन कर पैसे की मांग भी की जाती थी। उनका बेटा आए दिन घर से पैसे लेकर किसी अज्ञात के खाते में भेजता था। दूसरी ओर परिजनों को अनहोनी का डर भी सता रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें