गोंडा। सदर तहसील के केशवपुर पहड़वा व पिपरा पदुम में बड़े पैमान पर मिट्टी खनन की बात सामने आई है। बुधवार को एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने राजस्व टीम के साथ दोनों गावों में औचक निरीक्षण किया। मौके पर मिट्टी खनन होने पर कार्रवाई की है।
एसडीएम सदर ने बताया कि आधा दर्जन वाहन मौके पर मिले हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर मिली थी। गांव के लोग भी खनन से परेशान हैं, कई स्थानों पर मिट्टी निकालने से गड्ढे हो गए हैं। वहीं मुजेहना क्षेत्र के भी कई गावों में अवैध खनन की शिकायत मिली है।