फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पैमाइश में विवाद, लेखपाल की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा गांव में तालाब की पैमाइश करने गए लेखपाल की कुछ लोगों ने पिटाई कर राजस्व अभिलेख फाड़ डाले हैं। एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने लेखपाल की सूचना पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में लेखपाल अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि वह समाधान दिवस में आए प्रार्थना का निस्तारण करने बकठोरवा गांव गुरुवार को गए थे। वहां पर तालाब की पैमाइश कर रहे थे, तभी धनोहरी ग्राम के अब्बास अली, पुत्तन, अरमान, शहरबानो पहुंचे और विवाद करने लगे। इसके बाद पिटाई करके जमीन पर गिरा दिया और राजस्व अभिलेख छीन लिए। उन लोगों ने खसरा, खतौनी, नक्शा आदि फाड़ डाला।
लेखपाल का आरोप है उनके पास 230 रुपये था, उसे भी छीन लिया। किसी तरह वह वहां से भाग कर तहसील पहुंचा है। एसडीएम ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। एसडीएम ने कहा कि प्रकरण गंभीर है, कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें