मनकापुर। कसैला गांव में कोरोना मरीज मिलने पर बुधवार की शाम सैनिटाइज करने पहुंची फायर बिग्रेड की टीम को गांव वालों ने घेरकर गाड़ी की चाभी छीन ली।
फायर कर्मियों के साथ अभद्रता भी की। प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले में कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।