फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने तहसील परिसर में की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
फोटो-32-गोंडा के सदर तहसील में अपना दर्द बयां करते आत्मदाह करने पहुंचे विजयपाल सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। तहसील मनकापुर के बनकसिया शिवरतन सिंह गांव में सरकारी बंजर भूमि पर चार साल से दबंगों का कब्जा है। इसी भूमि पर पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव किया गया था। भूमि से कब्जा खाली न होने से नाराज किसान ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद एसडीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तहसील मनकापुर के बनकसिया शिवरतन सिंह गांव के रहने वाले विजय पाल सिंह ने जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। कहा कि उसके गांव की दो बीघा सरकारी बंजर भूमि पर पिछले चार साल से गांव के चार लोगों ने कब्जा कर रखा है। भूमि पर ग्राम प्रधान ने चार साल पहले गांव के लोगों को पेयजल मुहैय्या कराने के लिए पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव किया था। मगर कब्जा होने से पानी की टंकी का निर्माण नहीं हो सका।
बंजर भूमि से कब्जा खाली न होने पर विजयपाल सिंह ने अधिकारियों को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शनिवार को वह सदर तहसील पहुंचा और खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। तहसील कर्मियों ने उसे दबोच लिया और कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल नगर पंकज सिंह ने बताया कि विजय पाल सिंह के खिलाफ आत्मदाह के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान विजय पाल सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें