मोतीगंज (गोंडा)। छजवा गांव में स्थित गैंगस्टर की 25 लाख की संपत्ति शनिवार को नायब तहसीलदार की टीम ने कुर्क कर दी। गैंगस्टर के मकान पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ अयोध्या जिले के कैंट थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। जिसमें अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गोंडा के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई है।
सदर तहसील के नायब तहसीलदार धानेपुर लाल मोहम्मद ने बताया कि थाना मोतीगंज क्षेत्र के छजवा गांव के रहने वाले लाल मोहम्मद के खिलाफ अयोध्या जिले के कैंट थाने में 27 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।आरोपी फरार चल रहा था।
बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश, लेखपाल सूरज सिंह, उपनिरीक्षक उमेश वर्मा शामिल रहे।