गोंडा में करनैलगंज के कुम्हरौरा गांव में आग लगने से जले रुपये। -संवाद
- फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के गांव कुम्हरौरा में बुधवार की रात एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से एक लाख रुपये नकद सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
कुम्हरौरा निवासी अरविंद कुमार गोस्वामी अपने परिजनों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे उसकी नींद खुली तो उसने घर से धुंआ निकलता देखा। जब वह घर में गया तो आग देखकर उसके होश उड़ गए।
शोर करने पर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तब तक लगभग एक लाख रुपये नकद सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। पीड़ित को सहायता दिलाई जाएगी।