फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के नैपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के नएपुर गांव की रहने वाली अनुपम पांडेय पुत्री घनश्याम पांडेय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 23 फरवरी 2017 को ग्राम टनटनवापुर थाना उमरी बेगमगंज निवासी दिलीप पांडेय से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दिलीप पांडेय, ससुर भगवंत पांडेय, सास नमिता, जेठानी संतोष पांडेय व जेठ संदीप पांडेय एक लाख रुपये, एक बुलेट बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

बताया कि उसके दो पुत्र भी हैं। उसने अपने मायके वालों से बात की तो उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता जताई। 10 जुलाई को पति दिलीप पांडेय ने उसका सारा जेवर छीन कर अभद्रता कर मारपीटकर भगा दिया, और जान से मारने की धमकी दी। तभी से वह मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें