फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। कर्मडीहकलां गांव में बेहोश मिले एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट से शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

ग्राम कर्मडीह कलां के मजरे पंडितपुरवा निवासी चंद्रभान पांडेय ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद पांडेय (26) कर्मडीहकलां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के यहां रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की देररात जिसके घर में उनका बेटा रहता था, उन्होंने फोन करके बताया कि प्रमोद पांडेय की अचानक तबियत खराब हो गई है।
वह कर्मडीहकलां गांव पहुंचे तो प्रमोद बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। चंद्रभान का आरोप है कि प्रमोद के साथ मारपीट की गई है। उसके गले व पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें