फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रक्तस्राव व सदमे से हुई थी मासूम की मौत

Wed, 22 Mar 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। दुल्हापुर पहाड़ी मफिया गांव में मासूम बच्ची की हंसिया से हुए वार के बाद अधिक रक्तस्राव व सदमे से मौत हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने पहले से दर्ज जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर पहाड़ी मफिया निवासी मंसूल अली की बेटी नसीबुन उर्फ विस्तुइया पर मंगलवार सुबह कुरासी गांव निवासी नीरज अवस्थी से हंसिया से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस ने नसीबुन के चाचा जामिर अली की तहरीर पर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस किया था।
बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत अधिक रक्तस्राव व सदमे से मौत होने का खुलासा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी नीरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें