करनैलगंज (गोंडा)। धमसड़ा गांव में हुई लूट व फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
बीती 24 फरवरी को हुई चोरी व फायरिंग की घटना का पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 27 फरवरी को खुलासा किया था। दो अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि तीसरा पुत्तन निवासी ग्राम बरबटपुर फरार था। पुत्तन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। संवाद