फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व ग्राम प्रधान से 15 लाख की रंगदारी मांगने में चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पूर्व ग्राम एक माह पहले रेंट पर आवास लेने लखनऊ गए थे। वहां आवास को लेकर एक युवक से मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात के बाद बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान ने 15 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

पड़रीकृपाल के इन्द्रापुर ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण पाठक 8 जुलाई को लखनऊ गए थे। वहां उन्होंने रेंट पर आवास लेने के लिए एक युवक से मुलाकात की। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनकी जान की सलामती के लिए 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में लक्ष्मी नारायण पाठक ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था।
रंगदारी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने एसओजी प्रभारी अमित कुुमार समेत कोतवाली नगर के सेमरा चौकी प्रभारी रणजीत यादव को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया था। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण पाठक के बयान के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रविवार को रंगदारी मांगने के चार अभियुक्तों युवराज सिंह निवासी मधुबन थाना गोसाईगंज सुल्तानपुर, आदित्य सिंह निवासी मधुबन थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर, अविनाश पाठक निवासी धोबीभार थाना धनपत नगर सुल्तानपुर व अमित उर्फ आजाद सिंह निवासी बिठौरा थाना रामनगर, बाराबंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें