फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रुपये नहीं किए वापस, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के आईटीआई चौराहा टेलीफोन कालोनी निवासी फतेह बहादुर अवस्थी ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी ग्राम मधईपुर कुर्मी चौहार्जा पुरवा निवासी केशव राम तिवारी के पुत्र कपिल देव तिवारी से तय की थी।
फतेह बहादुर के मुताबिक दहेज में दी जाने वाली धनराशि में एक लाख एडवांस में मांग लिए। उसके साथ धोखा करके आरोपी पिता-पुत्र ने 25 नवंबर 2019 को 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। कोरोना का बहाना बनाकर आरोपी उसे शादी के लिए दौड़ाते रहे। बाद में पता चला कि उसने अपने लड़के की शादी कहीं और कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने दिए एक लाख रुपये मांगने लगा तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पिता केशव राम तिवारी व पुत्र कपिल देव तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें