गोंडा के इंडियन बैंक शाखा धानेपुर में लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते उपनिरीक्षक। -सं?
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस ने साइबर जागरुकता दिवस पर बुधवार को जनपद के 17 थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर जागरुकता दिवस पर जनपद के सभी 17 थानों के नोडल उपनिरीक्षकों एवं प्रशिक्षित कर्मियों के सहयोग से थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों में सेमीनार का आयोजन किया गया। स्कूलों में बच्चों को पंपलेट, पोस्टर के माध्यम से साइबर अपराध की रोकथाम के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे बताया गया।
धानेपुर के इंडियन बैंक शाखा पर साइबर अपराध जैसे इंटरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड/क्रेडिट, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्स एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड से बचाव, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के बारे में जागरूक किया गया। साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नंबर/वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस किस तरह से उनकी उनकी मदद कर सकती है, इसकी भी जानकारी दी गई। (संवाद)