फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकपा माले के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। भाकपा माले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि त्रिलोकपुर में गलत तरीके से चकबंदी कर दी गई है। चकरोड पर अतिक्रमण है। दत्तनगर में चकबंदी में रास्ता दिया गया था, जिसे दबंगों ने बंद कर दिया। इसकी जांच कराकर कार्रवाई, पूरेपंडित गांव के लेखपाल को हटाने, विद्युत वितरण खंड मनकापुर व नवाबगंज में बिल सही कराने व वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रभारी जमाल खान, राजीव कुमार, सदानंद गिरि, सीता शरण तिवारी, प्रहलाद प्रजापति, मुश्ताक अहमद, गंगाराम गिरि, सूरजलाल यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें