फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सही मिला 27 प्रत्याशियों का नामांकन

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा के बार एसोसिएशन सभागार में नामांकन करते अधिवक्ता। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिले में कुल 27 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। अध्यक्ष, महामंत्री समेत चार पदों पर एक से अधिक उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी घमासान के आसार बढ़ गए हैं। अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पर दो, उपाध्यक्ष पर तीन, महामंत्री पर चार, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए पांच-पांच प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर मात्र एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार तक अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव व संगमलाल द्विवेदी, महामंत्री के लिए दिनेश नरायन पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा व जितेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए राजेंद्र सिंह खुराना व राधेश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष के लिए पवन कुमार पाठक, अशोक कुमार गुप्ता व दिनेश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी द्वितीय, ध्रुव नाथ शुक्ला और उमा शंकर शुक्ला व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अमित कुमार पांडेय द्वितीय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल शुक्ला, संदीप कुमार सिंह व संजय कुमार शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया है।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राज कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष के लिए विक्रांत कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रशासन पर मनीष कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर अरुण कुमार गोस्वामी व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर मात्र एक प्रत्याशी प्रभाकर प्रसाद तिवारी ने ही नामांकन किया है। जांच में इन सभी के नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें