गोंडा। बिना फोटोयुक्त पत्र वाले लोगों को भी कोरोनारोधी वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत की गई है। ऐेसे व्यक्तियों, जिनके पास पहचान पत्र नहीं है, उन्हें टीका लगाया जा सकेगा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि बिना किसी उपयुक्त दस्तावेज वाले भिखारी, खानाबदोश, विभिन्न धर्मों के साधु संत, जेल एवं मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के कैदी, वृद्धाश्रम, पुनर्वास केन्द्र वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया है कि ऐसे व्यक्तियों को सूची तैयार कर कारोनारोधी वैक्सीन लगाई जाए। संवाद