फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेंगू संक्रमण के बीच बढ़ रहा कोरोना, दो मरीज संक्रमित

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जहां एक तरफ वायरल बुखार व डेंगू से जिले में हाहाकार मचा हुआ है, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सप्ताह भर में तेज बुखार से पीड़ित 2,610 मरीज उपचार कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

बदलते मौसम में लगभग हर घर का कोई न कोई सदस्य वायरल बुखार से तप रहा है। इसी बीच बुधवार को हुई जांच में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। धानेपुर निवासी 34 वर्षीय महिला शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने गई थी। जिसकी कोविड जांच कराने पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा छपिया निवासी 27 वर्षीय महिला का निजी अस्पताल में जांच किए जाने पर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीजो के घर स्वास्थ्य टीमें भेजी गई हैं। सीएचसी अधीक्षक की निगरानी में संक्रमित के परिवार वालों व संपर्क में आने वालों की कोविड जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न ओपीडी में एक सप्ताह के भीतर 2,610 वायरल बुखार से पीड़ित उपचार के लिए पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम व डायरिया के होते हैं। बुखार के मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराई जा रही है। मरीजों को तरल पदार्थ व पानी का सेवन अधिक करने का सुझाव दिया जा रहा है। मौसमी फल व सब्जियों के अलावा नारियल पानी आदि का सेवन बढ़ाने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एलाइजा टेस्ट के बाद ही डेंगू की पुष्टि
तेज बुखार, सिर दर्द व बदन दर्द के मरीजों को डॉक्टर डेंगू की जांच कराने का परामर्श दे रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय निदान केंद्र व निजी लैब पर पहले लोग सामान्य रैपिड टेस्ट ही कराते हैं। लेकिन अधिकांश केस में किट से जांच की रिपोर्ट सही नहीं होती। डॉक्टरों का कहना है कि रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर एलाइजा टेस्ट करवाना जरूरी है। तभी प्रमाणिक जानकारी मिल पाती है। सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रैपिड जांच व एलाइजा टेस्ट दोनों की सुविधा मरीजों को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें