गोंडा। कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए रविवार को करीब 200 स्थानों पर मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 30 हजार लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। वैक्सीन इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि कैंप में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। (संवाद)