फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएमओ पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष का विवादित बयान

Mon, 15 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को एक विवादित बयान सामने आया है। दो दिन पहले सीएमओ के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि सीएमओ के पास एक या दो बच्चा होगा। सीएमओ के दोनों बच्चे मर जाएं अगर तब उनसे पूछिए। तब वह बताएंगी कि सही क्या हुआ, गलत क्या हुआ। जब दूसरे के बच्चे मरे हैं तब तो सीएमओ की निगाह में बच्चों के मरने की बात नहीं आ रही है। जब उनके बच्चे मरते तब उनकी समझ में आता। कहा कि इस तरह की बात करना सीएमओ की गैर जिम्मेदारी है। उन्हें अपने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सचेत करना चाहिए। लाल बहादुर यादव ने कहा कि वह सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें