झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के गरीबी पुरवा निवासी यशवंत मिश्र ने एक ठेकेदार पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यशवंत के अनुसार वर्ष 2020 में उन्होंने टेंडर प्रक्रिया के लिए ठेकेदार को चार लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपी ने तीन लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में लौटा दिए। एक लाख रुपये अब भी बकाया हैं। आरोप है कि रुपये मांगने पर पहले भुगतान का आश्वासन दिया, बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद रकम लौटाने से इन्कार करते हुए धमकी दी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)