फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उपभोक्ता फोरम ने राजगीर मिस्त्री पर लगाया जुर्माना

Sun, 31 Dec 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मकान निर्माण में सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले राजगीर मिस्त्री पर जिला उपभोक्ता फोरम ने आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

राजगीर को एक माह में मकान स्वामी को सात प्रतिशत ब्याज सहित 52 हजार 80 रुपये भी लौटाना होगा।

तरबगंज के ग्राम लच्छीपुर निवासी श्रीचंद्र मिश्रा ने अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार सिंह के जरिये उपभोक्ता फोरम में प्रस्तुत परिवाद में बताया कि 1350 वर्ग फीट जमीन पर मकान बनवाने के लिए राजगीर मिस्त्री ननकऊ उर्फ जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम केशवपुर मौजा जगदीशपुर से बात की।
दो लाख में सौदा तय हुआ। कार्य पूर्ण होने से पहले हीे ननकऊ ने परिवादी से दो लाख एक हजार नौ रुपये ले लिए, लेकिन काम पूरा नहीं किया।
फोरम के अध्यक्ष रामानंद, सदस्य सुभाष सिंह व मंजू रावत ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें