फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिपाही ने सेल्समैन को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 23 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक में शराब की दुकान के सेल्समैन से यूपी 112 के सिपाही ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की है। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन

इटियाथोक के खरगूपुर मार्ग पर देशी शराब की दुकान के सेल्समैन अयोध्या प्रसाद सोनी ने बताया कि शनिवार रात यूपी 112 की पीआरवी 876 के सिपाही विशुनाथ चौरसिया ने शराब खरीदी। शराब पीने के बाद नशे में होने पर सिपाही ने गालियां देते हुए कहा कि शराब नकली है। उसने कहा कि शराब की जांच करा लो। उसके बाद सिपाही गालियां देते हुए सेल्समैन को पीटने लगा। आसपास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

सेल्समैन ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को सूचना दी गई है। इसके अलावा थाने पर तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। यूपी 112 के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें