फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनता की आवाज दबने नहीं देगी कांग्रेस

Sun, 12 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को राजा मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि वोट की ताकत ही जनता की असली आवाज है। कांग्रेस पार्टी इस आवाज को दबने नहीं देगी। चाहे इसके लिए कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। लोगों को अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की गई। बूथ व मंडल स्तर पर संगठन की मजबूती और शहर की मूलभूत समस्याओं को उठाने के साथ ही संगठन सृजन अभियान पर जोर दिया गया। संचालन सैयद अब्दुल मुजीब ने किया। इस दौरान संतोषी लाल तिवारी, वसीम सिद्दीकी, निरमेश श्रीवास्तव, इरफान राइनी, प्रद्युम्न शुक्ल, वाजिद अली, शाहिदा अंजुम, जरनील हयात, कवलजीत, वसीम राइनी, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें