फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कांग्रेस नेता को पीटा, धमकाया

Thu, 03 Jul 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। ढोढ़ेपुर निवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण नारायण उर्फ केटी तिवारी के साथ बुधवार शाम मारपीट का मामला सामने आया है। केटी तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम वह तरबगंज कस्बे से घर लौट रहे थे। तभी ढोढ़ेपुर बाजार के पास पुलिया पर तीन अज्ञात लोगों ने अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। असलहा तानकर नेतागिरी न करने की धमकी भी दी। हमले से पहले किसी ने खुद को नबाबगंज निवासी बताकर तीन बार फोन करके लोकेशन जानने का भी प्रयास किया था। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें