फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के अधिकार के लिए कांग्रेस ने शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा के कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई का दबाव बनाकर आमजन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। इस समय आवाज न उठाई गई तो आने वाले दिनों में आम लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। ये बातें बुधवार को कांग्रेस भवन में पीसीसी सदस्य शिवकुमार दूबे व प्रमोद मिश्र ने संयुक्त रूप से कही।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आमजनों के अधिकार की लड़ाई संवैधानिक रूप से लड़ने का बीड़ा राहुल गांधी ने उठाया है। इसी क्रम में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक जाएगी। कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने की जगह सरकार विपक्ष पर दबाव बना रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव बाबा राम सिंगार भारती, महासचिव दुर्गा प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें