गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता शिव शंकर तिवारी का शनिवार की रात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, जिला सचिव डॉक्टर सद्दाम हुसैन हाशमी ने उनके पैतृक गांव पुरे तिवारी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार को ढांढस बंधाया। शिवशंकर के निधन पर कांग्रेस भवन सभागार में शोक सभा की गई, जिसमें तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक रैनी, जलील अहमद खान, ज्ञान चंद श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडे, ओपी शर्मा, टीएन फारुकी, मोबीन खान, शहजादे मेवाती, सेवादल के प्रद्युम्न शुक्ला, अनीश नाना, युवा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी छात्र संगठन अध्यक्ष शादाब खान शहर अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी सेवादल के अनीश नाना, अमर जीत सिंह, अरविंद सिंह, जमील खान, जाकिर, सलीम, सिराज अहमद, डॉ राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, पंचम राम, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद