गोंडा। कांग्रेस नेता तरुण पटेल के पिता श्रीराम ने शनिवार को समर्थकों के साथ खोड़ारे थाने पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि राणा सांगा पर टिप्पणी के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बेटे तरुण को धमकी दे रहे हैं। श्रीराम ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)