फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अग्रसेन जयंती समारोह पर होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 01 Oct 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 15 अक्तूबर को रानी बाजार स्थित श्री राम-जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को श्री राम-जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में अग्रवाल नवयुवक संघ की बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि आठ अक्तूबर साइकिल रेस प्रतियोगिता होगी। बैडमिंटन युगल (डबल्स) प्रतियोगिता उतरौला रोड स्थित नेहरू स्टेडियम में कराई जाएगी। 13 अक्तूबर को फोटो फ्रेम व माला बनाने की प्रतियोगिता, कैरम युगल व शतरंज प्रतियोगिता के साथ ही स्टॉल आवंटन का कार्यक्रम होगा। 14 अक्तूबर को बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर रेस, महिलाओं की फिल्मी अंत्याक्षरी, नृत्य एवं संगीत, एकल नृत्य, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
15 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम होगा। इसके बाद आरती थाल, मेहंदी, रस्साकशी सहित कई आयोजन होंगे। पुरस्कार वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री विकास जैन, महेश नहरिया, चेतन अग्रवाल, शिव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक बंसल, सुशील जालान, प्रदीप गर्ग, अजय गर्ग, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें