गोंडा। सहकारिता के माध्यम से सरकार किसानों की समृद्धि के द्वार खोल रही है। समितियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती किसानी करने में आसानी होगी। ये बातें शनिवार को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश सहकारी जूट संघ के अध्यक्ष चंद्रकुमार मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग अब बी-पैक्स के नाम से जाना जाएगा। एक लाख रुपये शेयर जमा करने वाली समितियों काे नौ लाख रुपये ऋण दिया जाएगा। ताकि किसान अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। समितियों पर खाद, बीज के अलावा आधुनिक कृषि यंत्र छूट पर दिए जाएंगे।