करनैलगंज। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जिले की करनैलगंज व मनकापुर तहसील ने प्रदेश में क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि आईजीआरएस से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के लिए लगातार बैठकें की जाती रही हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए अभियान चलाकर जांच व कार्रवाई की गई। सोमवार को जारी प्रदेश की रैंकिंग में करनैलगंज को पहला व मनकापुर तहसील को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, अन्नू सिंह, सुभद्र प्रसाद, राम प्रताप पांडेय, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय, लेखपाल रमेश चंद्र, सुजीत, फैयाज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। (संवाद)