गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को होम्योपैथिक विभाग की 283 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।
इसी क्रम में सीएम ने जिले में होम्योपैथिक आयुष विभाग की 15 लाख की लागत से निर्मित पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उच्चीकरण को वर्चुअल लोकार्पित किया।
एनआईसी में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में सजीव प्रसारण देखा गया। सीएमएस होम्योपैथिक डॉ अल्का कपिल ने बताया कि पांच अस्पतालों को तीन तीन लाख रुपए से उच्चीकृत किया गया है।
जिसमें मुख्यालय स्थित जिला होम्योपैथिक अस्पताल, कुड़वासीर, कामड़ावा, जिगना बाजार और बखरवा शामिल है।