गोंडा। पर्वों पर गांवों में स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों की रोकथाम के लिए अक्तूबर से दिसंबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दशहरा, दीपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा और क्रिसमस समेत 14 पर्वों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। नदी, तालाब और अमृत सरोवरों के घाटों पर सफाईकर्मियों की टीमें लगेंगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। त्योहारों के बाद निकलने वाले कचरे को रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) पहुंचाकर निस्तारित किया जाएगा। अभियान की निगरानी डीएम और सीडीओ करेंगे। (संवाद)