गोंडा। उत्तराखंड के लालकुंआ से ट्रक चालक कालू के साथ सोमवार सुबह परसपुर के ग्राम चरहुवां में गिट्टी उतारने आए क्लीनर शंकर सिंह (30) निवासी थाना मोतीपुर, बहराइच की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्लीनर की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया है।