फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चौकी में तकरार का वीडियो वायरल, प्रभारी नपे

Wed, 07 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बकाया पैसों के लेनदेन को लेकर पुलिस चौकी मसकनवां में मंगलवार को दो पक्षों में तकरार हो गई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर लेनदेन के विवाद में दुकानदारों ने मिलकर एक बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दो पक्षों में तकरार व बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी मसकनवां बृजेश कुमार गुप्ता को हटाकर अंगुष्ठ छाप का प्रभार सौंपा है। इसके अलावा एसपी ने तीन चौकी प्रभारियों समेत पांच दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी शेषराम व पांडेय पुरवा निवासी राजू शुक्ल के बीच मंगलवार को चाय की दुकान पर पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष पुलिस चौकी मसकनां पहुंच गए। वहां भी दोनों में जमकर तकरार हुई। राजू शुक्ल ने शेषराम पर बकाया पैसे न देने का आरोप लगाया, जबकि शेषराम का कहना था कि सोमवार को वह ब्लॉक मुख्यालय से लौट रहा था तो राजू शुक्ल ने उससे अभद्रता की। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रानीजोत स्थित हार्डवेयर दुकानदार विनय कसौंधन और उसके सहयोगी विकास कसौंधन ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि विनय व विकास को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने चौकी प्रभारी मसकनवां बृजेश कुमार गुप्ता को हटा दिया। इसके साथ ही थाना कौड़िया के उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार दूबे को कोतवाली नगर की चौकी प्रभारी बड़गांव, चौकी प्रभारी बड़गांव रहे बब्बन सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली देहात, कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक अजय पांडेय को चौकी प्रभारी मसकनवां व थाना खरगूपुर से उपनिरीक्षक भोलाशंकर को चौकी प्रभारी पथरी बाजार कोतवाली देहात तैनात किया है।
एसपी आकाश तोमर ने मीडिया सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी को जन शिकायत सेल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रभारी रिट सेल रहे निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह को जनसूचना सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें