गोंडा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों को 4 हजार 930 ड्राइविंग लाइसेंस पिछले पांच माह से फंसा है। ड्राइविंग लाइसेंस की चाहत रखने वाले नए आवेदकों को भी एक माह तक और इंतजार करना पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस की चिप की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने में दिक्कते आ रहीं हैं। ड्राइविंग लाइसेंस की चिप आपूर्ति करने वाली कंपनी जहां से चिप मंगाती थी। वहां से चिप की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहा है।
संभागीय कार्यालय के ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में माह नवंबर 2022 से अबतक 5 हजार 200 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इनमें से ड्राइविंग टेस्ट के बाद 4 हजार 930 लोग पास हुए थे। जिनके ड्राइविंग लाइसेंस की अनुमति निरीक्षक प्राविधिक ने कर दी थी।
270 लोग ड्राइविंग टेस्ट में पास न होने के कारण लाइसेंस पाने से रह गए थे। इसके बाद भी ड्राइविंग टेस्ट में पास 4 हजार 930 लोगों को पिछले पांच माह से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। लाइसेंस पाने के लिए अब आवेदक संभागीय परिवहन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
समस्या दूर हो गई
मुख्यालय पर चिप की आपूर्ति में देरी के कारण ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट नहीं हो पा रहे थे। मगर अब समस्या दूर हो गई है। इस माह के अंतिम सप्ताह से आवेदकों के ड्राविंग लाइसेंस डाक से उनके घर पहुंचने लगेंगे।
-बबिता वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन