गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मनकापुर विकासखंड के तीन स्कूलों में बाल फिल्म दिखाई गई। अनोखा छाता, जैसे को तैसा, जादुई घड़ा जैसी ज्ञानवर्धक बाल फिल्म देखकर बच्चे गदगद हो गए। दैनिक जीवन में अच्छा व्यवहार करने, अखबार पढ़ने के साथ-साथ आदर्श नागरिक बनने के बारे में बताया गया। फिल्म दिखाने के बाद उस पर आधारित प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बाल फिल्म महोत्सव के तहत मंगलवार को पहला कार्यक्रम मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में आयोजित हुआ। यहां 224 छात्र-छात्राओं ने बाल फिल्म अनोखा छाता देखी। इस दौरान बच्चों की तालियों व ठहाकों से पूरा हाॅल गूंज उठा। फिल्म देखने के बाद इससे संबंधित सवाल बच्चों से पूछे गए। इसमें प्रथम स्थान अमन कुमार, द्वितीय स्थान सुषमा व तृतीय स्थान लक्ष्मी को मिला। जिन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया। उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि अमर उजाला की पहल शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत ही सराहनीय है। इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार चौहान, प्रधानाचार्य बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, सुरेश कुमार, चित्रावली, शताब्दी वर्मा, अमर ज्योति, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा, देवेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
दूसरा कार्यक्रम मनकापुर के सीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंधियारी में हुआ। यहां 603 छात्र-छात्राओं को बाल फिल्म जादुई घड़ा दिखाई गई। बाल फिल्म से संबंधित सवालों का सही जवाब देने में प्रथम स्थान पर शोभित तिवारी, द्वितीय स्थान पर जिगर उपाध्याय व तृतीय स्थान पर मयंक गुप्ता रहे। विजेताओं को विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह व शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, प्रधानाचार्य अनामिका सिंह, प्रियंका मिश्रा, अंचल सिंह, दीपशिखा, लक्ष्मी, सृष्टि मिश्रा, रेनू द्विवेदी, प्रिया पांडेय, मुस्कान तिवारी, हर्षवर्धन पाठक, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
तीसरा कार्यक्रम मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय जैदवा में आयोजित हुआ। जिसमें 206 बच्चों को बाल फिल्म जैसे को तैसा दिखाई गई। बच्चों ने एक-दूसरे से न लड़ने की प्रेरणा ली। यहां भी फिल्म से आधारित पूछे गए। प्रश्न का सही उत्तर देने पर कोमल को प्रथम स्थान, खुशी मिश्रा को द्वितीय स्थान व प्रिंस को तृतीय स्थान मिला। प्रधान प्रतिनिधि इंद्रसेन सिंह व जयप्रकाश सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, आरती चौधरी, कांति सिंह, सीमा देवी, मायावती वर्मा, सुरजीत मौर्य, अरशद कासिम आलम, राजेश मौर्य, धर्मेंद्र ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना की।