फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेलते-खेलते बिगड़ी तबीयत, मासूम की मौत

Fri, 14 Aug 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। अगयामाफी निवासी पांच वर्षीय सत्यम की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में छपिया सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे सत्यम कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी छपिया पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बच्चे को बेहोशी की हालत में लाया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आशंका है कि श्वांस नली में किसी खाद्य पदार्थ के फंसने के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें