पसका। लोहंगपुर डीहा निवासी फौजदार के आठ वर्षीय बेटे प्रियांशु की शनिवार को विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। फौजदार ने बताया कि शनिवार दोपहर प्रियांशु घर में रखी रैक से किताब निकालने गया था। इसी दौरान रैक में छिपे किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। प्रियांशु ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दो भाइयों में बड़ा प्रियांशु कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुर डीहा में कक्षा एक का छात्र था। उसका छोटा भाई हिमांशु पांच माह का है। मासूम की मौत से मां सीमा, दादा बाबादीन और दादी मीना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)