गोंडा। खरगूपुर क्षेत्र के खरगूपुर विशुनापुर मार्ग पर झाली धाम मोड़ के निकट बुधवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रदीप कुमार निवासी कहला लाल नगर, उनका भतीजा रोहित (12) व मुकेश (8) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।