कुकर फटने से झुलसा राजाबाबू। संवाद
पसका (गोंडा)। परसपुर विकासखंड के ग्राम लोहंगपुर में खाना पकाते समय प्रेशर कुकर फटने से नौ वर्षीय बालक झुलसने के साथ ही घायल हो गया। लोहंगपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि रविवार रात आठ बजे उनकी बेटी प्रिया भोजन पका रही थी। दाल पकाते समय अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। इससे रसोई में बैठे उनके बेटे राजाबाबू (9) का चेहरा झुलस गया। कुकर फटने से रसोई का सीमेंटेड शेड टूटकर राजाबाबू के ऊपर गिर गया। इससे वह जख्मी भी हो गया। बालपुर के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे करनैलगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।